उत्तराखण्डसहित्य

वरिष्ठ साहित्यकार “शिवमोहन सिंह” को मिला “साहित्य वारिधि” सम्मान

देहरादून 25 अक्टूबर। साहित्य संगम पछवादून विकास नगर (देहरादून) का प्रसिद्ध साहित्यिक सम्मान इस वर्ष वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार डॉ शिवमोहन सिंह को प्रदान किया गया है।
यह सम्मान स्व.डॉ नरेंद्र कुकरेती पंकज जी की स्मृति में उनके पुत्र डॉ हिमांशु कुकरेती जी के सहयोग से “साहित्य संगम” संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद डिमरी शास्त्री , सचिव डॉक्टर मदनपाल बिरला द्वारा कार्यक्रम अध्यक्ष श्री कुलदीप पाराशर पूर्व विधायक, मुख्य अतिथि डॉ यशवीर सिंह तोमर प्रख्यात चिकित्सक, विशिष्ट अतिथि श्री रोशन सिंह नेगी अध्यक्ष गढ़वाल सभा, श्री हेमचंद सकलानी तथा श्री वीरेंद्र कुकरेती के साथ सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, पुष्प हार, नारियल तथा धनराशि सहित डाॅ शिव मोहन सिंह को दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रदान किया गया।
स्थानीय गढ़वाल सभा के सभागार में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मदन पाल बिरला एवं श्री पवन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री दीनानाथ गौतम, नाथीराम देहाती, त्रिलोक सिंह रावत, राजकुमार, रतन सिंह ठाकुर एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button