उत्तराखण्डराज्य

देहरादून में छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर बिहारी महासभा की आमसभा संपन्न

देहरादून 25 अक्टूबर ।

शिवबालयोगी आश्रम में आगामी छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर बिहारी महासभा ने एक विशाल आमसभा बुलाई। बैठक में मुख्य एजेंडा था कि इस वर्ष छठ पर्व को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य और सुव्यवस्थित रूप से कैसे मनाया जाए।

बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा की गई और संचालन सचिव चंदन कुमार झा ने किया।
बैठक में दो बड़े विषयों पर चर्चा हुई। पहला, छठ घाटों की तैयारी और दूसरा, छठ महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम।महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहां की छठ इस वर्ष 13 नवंबर को नहाए खाए /14 को खरना प्रसाद पूजा /15 को संध्या अर्द्ध/ 16 को उदयमान सूर्य को अर्ध दिया जाएगा

सदस्यों ने तय किया कि नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ जल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से वस्त्र बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए युवाओं की स्वयंसेवक टीम बनाई जाएगी।

दूसरा सबसे बड़ा निर्णय महोत्सव को लेकर लिया गया। इस वर्ष *छठ महोत्सव का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 10 नवंबर 2026 को घड़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल सभागार में आयोजित किया जाएगा।*

इस भव्य कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका देवी सिंह अपने 20 सहयोगी कलाकारों के साथ छठ गीत, भजन और झांकी प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम देहरादून में बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति की झलक पेश करेगा।

Advt.

महासभा ने तय किया है कि इस कार्यक्रम के लिए अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों को औपचारिक निमंत्रण पत्र दिया जाएगा।

सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए चंदा संग्रह शुरू कर दिया गया है और घाटों को प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई है।

अंत में अध्यक्ष ललन सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस वर्ष का छठ महोत्सव देहरादून में एकता, आस्था और बिहार की संस्कृति का प्रतीक बनेगा। बैठक का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में महासभा के वरिष्ठ सदस्य गोपाल गोयंका, सुरेंद्र अग्रवाल, रितेश धीमान, डॉक्टर रंजन कुमार, डीके सिंह, रितेश कुमार, अजय कुमार, सत्येंद्र सिंह, विनय सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, रवि रंजन, विनय कुमार, विजयपाल, शंकर दास, मनोज साहनी, अश्वनी कुमार, सुधीर सिंह, रवि यादव, गणेश, सनी, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, दशरथ शाह, रामबरन शाह, राजीव राय, अमित, विनय, सनी, छोटेलाल, राजकुमार यादव, धर्मेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में सभा के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button