जलालाबाद रामलीला में लंका दहन की लीला का भव्य मंचन,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पहुंचे
रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत का प्रतीक, मंच से दिया एकजुटता का संदेश
जलालाबाद (शामली) 18 अक्टूबर । जलालाबाद में आयोजित आदर्श श्रीरामलीला में सीता की खोज के दौरान हनुमान जी द्वारा लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी रामलीला मंचन देखने पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम के स्वरूप का आशीर्वाद लिया और रामलीला के आयोजन की सराहना की।
रामलीला मंचन के दौरान हनुमान जी के लंका पहुंचने, माता सीता की खोज करने, रावण की अशोक वाटिका में हंगामा होने और रावण के दरबार में हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद हनुमान जी द्वारा सोने की लंका में आग लगाने की लीला का सजीव चित्रण किया गया। लंका दह
न का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने रामलीला मंच से सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे, एकता और संगठन में है। उन्होंने “बंटोगे तो कटोगे” के संदेश का उल्लेख करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।
सुरेश राणा ने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने रामलीला समिति के सदस्यों और आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।उनके साथ भजपा के कई नेता व कार्यकर्ता प्रमोद अटट, मैनपाल अध्यक्ष जनेश्वर सैनी, प्रबंधक राजेश सैनी, सोनू कोरी, सुनहरा कोरी, लोकेश उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार रोहिला, अवनीश आहूजा, बबली लाल जी, श्रीकांत धीमान, देवराज जुनेजा, अंशुल कोरी, सुमित जुनेजा, हिमांशु जुनेजा, श्रीकांत आहूजा, मोहित कुमार, गौरव कोरी, विशाल शर्मा, राम पच्चीसिया,ने भी भगवान राम स्वरूप का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयकारों और हनुमान जी की भक्ति से रामलीला परिसर गूंज उठा।