जलालाबाद में अग्रकुल शिरोमणि महाराज अग्रसेन महाराज की जयंती हर्षौल्लास से मनाई गई
जलालाबाद 17 अक्टूबर 2026 । अग्रवाल धर्मशाला जलालाबाद के प्रांगण में अग्रकुल शिरोमणि महाराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती हर्षौल्लास से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज जी के पूजन के साथ हुआ। जिसमें मुख्य यजमान बृजमोहन सिंघल आढ़ती रहे। कार्यक्रम संचालन संदीप गर्ग एवं संजीव अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया। छोटे छोटे बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। नगर के सभी अग्रवाल परिवारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। सभी वक्ताओं ने महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज को एकजुट रहने एवं समाज के उत्थान के लिए काम करने के लिए आह्वाहन किया।
इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, सुशील गोयल, अनिल गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, उमेश गोयल, नरेश गोयल, विपिन मित्तल, आदेश गर्ग, विनीत गर्ग, आशीष गर्ग, सुशील जैन, राजकुमार कंसल आदि सहित अग्रवाल समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।