उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

जलालाबाद रामलीला में सीता की खोज,सबरी उद्धार व सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन

जलालाबाद 16 अक्टूबर । आदर्श श्रीरामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा माता सीता की खोज, सबरी के उद्धार सुग्रीव से मित्रता तथा बाली वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। लीला के दौरान श्रीराम के जीवन में आए संघर्ष, मित्रता की महत्ता और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
माता सीता के हरण के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण उनकी तलाश में वनों में भटकते हुए सबरी के आश्रम में पहुंचते हैँ. सबरी द्वारा भगवान राम के इंतजार का वार्तान्त बताती की किस प्रकार से उनके इंतजार. में उनकी आंखे पथरा गई हैँ इसी आस में की राम जरूर आएंगे उनका उद्धार करेंगे. ये उनके गुरूजी ने बताया था राम को स्नेह पूर्वक मीठे बेर खिलाना जैसे मार्मिक दृस्यो को देखकर श्रद्धालू भावुक हो जाते हैँ जिसके बाद राम सीता की खोज में निकल जाते हैँ ऋष्यमूक पर्वत के निकट पहुंचते हैं। यहां उनकी मुलाकात हनुमान जी के माध्यम से वानरराज सुग्रीव से होती है। सुग्रीव भगवान श्रीराम को अपनी व्यथा सुनाते हैं और बताते हैं कि उनके भाई बाली ने उन्हें राज्य से निष्कासित कर दिया है तथा उनकी पत्नी को भी अपने अधिकार में ले लिया है। इसके बाद भगवान श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता होती है। दोनों एक-दूसरे की सहायता करने का संकल्प लेते हैं।
सुग्रीव और बाली के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। सुग्रीव को न्याय दिलाने के लिए भगवान श्रीराम बाली का वध करते हैं। बाली वध के बाद सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया जाता है। इसके साथ ही माता सीता की खोज के लिए वानर सेना को अलग-अलग दिशाओं में भेजने की तैयारी का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।
रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे। इस प्रसंग से संदेश दिया गया कि सच्ची मित्रता, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने से कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है।

रामलीला मंचन में अतिथियों पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष थानाभवन संजय शर्मा,डॉक्टर सुनील पवार,महिपाल पवार तुषार कांबोज,सन्नी सैनी,गोविंद कुमार,समाजसेवी राहुल सैनी आदि ने भगवान की आरती उतारी प्रबंध समिति अध्यक्ष जनेश्वर सैनी, प्रबंधक राजेश सैनी, सोनू कोरी,लोकेश उपाध्याय ,सुनहरा कोरी, देवराज जुनेजा, अंशुल कोरी,गौरव कोरी ,सुमित जुनेजा, देवेन्द्र शर्मा,राजकुमार रोहिला, श्रीकांत धीमान, संजीव आहूजा, मोहित कुमार,द्वारा सभी का सम्मान किया

Related Articles

Back to top button