मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आप ने प्रदेशभर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
देहरादून 8 अक्टूबर 2026 । प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी करते हुवे केंद्र सरकार का पुतला दहन किया*
देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को प्रदेशभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग की।
राजधानी देहरादून के लैंसडाउन चौक पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा *उमा गौड़ सिसोदिया* के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर किसी भी प्रकार का सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगी, जिसमें संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता पर सवाल खड़े हों।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी*महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय* ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उठ रहे गंभीर आरोपों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर होगी तो इसका सीधा नुकसान देश के लोकतंत्र को होगा।
*उमा गौड़ सिसोदिया* ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है।
प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु पुण्डीर युवा नेता , अक्षय शर्मा, सी पी सिंह, जितेन पंथ, शैलेश तिवारी, कमल राणा, आकेश भट्ट, रेखासिंह, राजीव तोमर एवं जिला एवं महानगर पदाधिकारी, महिला, युवा एवं छात्र कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जब तक चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।