तेज हवाओं के चलते हो रही है मूसलाधार बारिश, एक दिवसीय स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, 11 मार्ग बंद

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल26 सितम्बर । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से निरंतर मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी जिसके चलते जिला प्रशासन ने एक दिवसीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया। यहाँ बता दें कुछ दिनों से मौसम सुहावना हो गया था पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठती नजर आयी कि देर शाम से ही हल्की हल्की बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई जिसने कुछ ही क्षणों में यानी देर रात तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश का दौर शुरू हो गया। जिसको भाँपते हुए जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिया सही समय पर। मूसलाधार बारिश से पर्यटक भी अपने होटल व कमरों में कैद हो कर रह गए।नैनीताल व उसके आसपास पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है। नालियों के बन्द हो जाने से बरसात का पानी सड़को पर बह रहा है। बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया । यहाँ तक मूसलाधार बारिश के व चारों ओर कोहरा छाया होने के कारण आमने सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ो से पत्थरों व मलुवा आने के कारण 11 मार्ग बंद हो गये। जिनमें 2 राज्य मार्ग, 1 प्रमुख जिला मार्ग व 8 ग्रमीण मार्ग बंद हो गये। सभी मार्गों को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि आसोज के माह में घास कटाई, धान कटाई का कार्य चलता है। बारिश के कारण बन्द हो गया। बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नदी, नाले, गाड़ गधेरे उफान पर आ गये है। जिला, पुलिस प्रशासन ने अपील की है जब आवश्यक हो तभी यात्रा करने निकले और नदी , नाले, गधेरे की तरफ बिल्कुल न जाये।