उत्तराखण्डशिक्षा

बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भगवानपुर 26 सितम्बर । बी.डी.इंटर कॉलेज भगवानपुर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देश सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से नागरिकों को जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह भावना विकसित करनी होगी कि देश मेरा है और इसे स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बनाना मेरा भी कर्तव्य है। विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अल्फिया ने प्रथम, कक्षा 12 की शबाना ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की इल्मा रानी प्रथम, कक्षा 10 की सना द्वितीय तथा कक्षा 10 की नूरी खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती कल्पना सैनी, डॉ. विजय त्यागी एवं नेत्रपाल ने निभाई। कार्यक्रम का सहज एवं सुंदर संचालन रजत बहुखंडी ने किया।
इस अवसर पर संजय पाल, श्रीमती अनुदीप, श्रीमती रितु वर्मा, श्रीमती अर्चना पाल, श्रीमती निधि, कु. तनु, कु. सारीन तथा सैयद त्यागी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button