उत्तराखण्डशिक्षाहेल्थ

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को दिलाई गई शपथ

परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

– कार्यक्रम में विकसित भारत यूथ डायलॉग, नशा मुक्त भारत और युवा कनेक्ट कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ने का संकल्प

देहरादून 18 । शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश सिंह नेगी ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्रालय के साथ ऑनलाइन संवाद भी आयोजित किया गया। संवाद के दौरान विकसित भारत यूथ डायलॉग, नशा मुक्त भारत और युवा कनेक्ट कार्यक्रमों के तहत अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में परिसर को नशामुक्त बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का नशा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

डॉ. राकेश सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को भारत के विकास और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहते हुए सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Advt.

Related Articles

Back to top button