भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला ने स्कूली बच्चों को बांटी गर्म जैकेट, खिले बच्चों के चेहरे

रिपोर्ट : ललित जोशी
नैनीताल17 सितम्बर। सरोवर नगरी नैनीताल में हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला ने राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्म जैकेट वितरित कीं। गर्म जैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने इस सहयोग के लिए कविता गंगोला का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कविता गंगोला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को गैठिया स्थित अपने रिसोर्ट में लंच कराने की घोषणा भी की। कविता गंगोला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिल ट्रैक सोसाइटी द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हिल ट्रैक सोसाइटी के साथ मिलकर इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग करती रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य आलोक जोशी एवं सुशीला टम्टा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिल ट्रैक सोसाइटी की संस्थापक सदस्य कुमारी अदविका, अमित सनवाल, सुनील मिश्रा, भुवन फुलारा, सरिता त्रिपाठी, मंजू पांडे, कुमारी ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
