उत्तराखण्डयातायात संबंधी
हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग डोलमार के समीप यातायात बाधित होने की सूचना पर एसएसपी ने स्वयं मौके पर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू
नैनीताल 17 सितम्बर । (ललित जोशी)सरोवर नगरी से दूर हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के मध्य मलवा आ जाने के कारण यातायात बाधित होने की सूचना प्राप्त होते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा यातायात को शीघ्र सुचारू कराने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जेसीबी को तत्काल मौके पर सक्रिय कर बाधा को हटाने की कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया, जिससे मार्ग पर फंसे वाहन चालकों एवं यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
