उत्तराखण्डविशेष समाचार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप के प्राचार्य अवधेश दुबे सम्मानित

देहरादून 09 सितंबर। भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप के अनुभवी एवं समर्पित प्रधानाचार्य अवधेश दुबे को आज विद्यालय की प्रार्थना सभा में लगभग 1600 छात्र-छात्राओं,शिक्षकों व कर्मचारियों के समक्ष सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में श्री दुबे को 17 वर्षों से अधिक का प्रधानाचार्य तथा 19 वर्षों से अधिक का स्नातकोत्तर अंग्रेजी शिक्षक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण, सीबीएसई की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
श्री दुबे भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों एवं समावेशी शिक्षा के प्रबल समर्थक हैं। उनका मानना है कि प्रत्येक बच्चे की अपनी विशिष्ट प्रतिभा और क्षमता होती है। उनका प्रेरणादायी जीवन-दर्शन है— *“हर बच्चा अद्वितीय है, हर बच्चा महत्वपूर्ण है।”* कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आत्मीय स्वागत किया।
प्राचार्य अवधेश दुबे ने सम्मानित होने पर मुख्य संरक्षक रोशन लाल अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के चैयरमैन योगेश अग्रवाल, गंगोत्री शाखा के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल एवं महासचिव पीयूष निगम का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button