पूर्व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून,
4 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहब्बेवाला स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन के प्रति उनका योगदान और उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी सी एम के साथ मौजूद रहे।