उत्तराखण्डराज्यशिक्षा
प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नए कुलपति
देहरादून, 03 सितंबर 2026। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया है।
राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए की गई है।
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।