उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री धामी से पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ने की भेंट

देहरादून, 03 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इसके अलावा किच्छा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
वहीं, कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button