उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

तीज उत्सव और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाएगा अग्रवाल समाज

देहरादून,27 अगस्त। अग्रवाल समाज देहरादून की बैठक गुरुवार को भंडारी बाग स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीज पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
महिला समाज की अध्यक्ष निर्मल गोयल ने बताया कि आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को शाम 4 बजे से होटल कैलिस्टा, सहारनपुर रोड, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं तीज उत्सव का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला समाज की ओर से श्रीकृष्ण और यशोदा मैया की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में निर्मल गोयल, अनामिका जिंदल, रीना सिंघल, अंजलि, स्नेहलता, पूनम गर्ग, आभा अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, दीपक शरण, सतीश बंसल, अमित गोयल, आरती गर्ग, कपिल गुप्ता, एडवोकेट विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, एमसी गुप्ता, दीनानाथ सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button