उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की 82वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह कल

देहरादून 24 अगस्त । आजाद हिन्द फौज के वीर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी की 82वीं श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति, देहरादून की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को भी याद किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैंट, देहरादून में किया जाएगा।
आयोजकों ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को अपने समाचार माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button