उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

जलालाबाद में पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा, विधि-विधान से हुआ अभिषेक, शांतिधारा व पूजन

जलालाबाद, 19 अगस्त 2026। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, जलालाबाद में बुधवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं निर्वाण महामहोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। महामहोत्सव में दिल्ली, देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, रामपुर, नानौता, बड़ौत, बागपत सहित दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महामहोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक विधि-विधान एवं संगीतमय पूजन के साथ हुआ। पं. राजकुमार जैन, सहारनपुर के निर्देशन में श्रीजी का प्रक्षाल एवं पूजन कराया गया। इसके बाद मूलनायक वेदी पर भगवान पार्श्वनाथ जी का अभिषेक किया गया।
अभिषेक के उपरांत शांतिधारा का आयोजन हुआ। प्रथम बोली का सौभाग्य निर्दोष कुमार जैन एवं ऋषभ अतिशय जैन, पुरकाजी वालों को प्राप्त हुआ। द्वितीय बोली संजीव जैन एवं सत्येंद्र जैन, सहारनपुर वालों को प्राप्त हुई, जबकि तृतीय बोली अजय जैन एवं तुषार को प्राप्त हुई।
शांतिधारा के बाद 23 दीपों से आरती की गई। आरती करने का सौभाग्य मुकेश जैन एवं अर्चना जैन, महावीर कॉलोनी, सहारनपुर को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेश भूषण जैन, दिल्ली, संदीप जैन एवं अभिषेक जैन मौजूद रहे।
इसके बाद धर्म ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ, जिसका सौभाग्य राजीव जैन, संजीव जैन एवं संदीप जैन, सपरिवार सहारनपुर को प्राप्त हुआ। मूलनायक वेदी पर 23 किलो के लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य संदीप जैन एवं अभिषेक जैन, गाजियाबाद वालों को प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में दाईं ओर की वेदी पर 11 किलो का लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सुभाषचंद जैन एवं पंकज जैन, ननौता को प्राप्त हुआ। वहीं बाईं ओर की वेदी पर 11 किलो का लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य अशोक जैन एवं ऋषभ जैन, दिल्ली, हेमंत जैन, बेहट तथा पूनम जैन एवं अल्पना जैन, सरधना को प्राप्त हुआ।
महामहोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न शहरों एवं कस्बों से पहुंचे श्रावकों ने पूरे कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक भाग लेकर भगवान पार्श्वनाथ की आराधना की।
इस अवसर पर वात्सल्य भोज का आयोजन सत्येंद्र जैन सर्राफ, सपरिवार, सहारनपुर की ओर से किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महामहोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री सुशील कुमार जैन जलालाबाद, उपमंत्री प्रदीप कुमार जैन, जे.के. जैन, तरुण जैन, सत्येंद्र जैन, संदीप जैन, सुभाष चंद्र जैन नानौता, उमेश जैन, भूपेंद्र जैन, सुशील जैन, सतीश जैन, पं. सनत जैन, मनोज भरतरी, मुकेश शास्त्री, राजेंद्र भगत जी, राजेश सैनी पूर्व सभासद, रणवीर सैनी, डॉ. यशपाल शर्मा, राहुल धामा खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदीप जैन वरिष्ठ भाजपा नेता दिल्ली, ऋषिका जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन एवं राहुल जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के निर्वाण कल्याणक पर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button