तीज मिलन समारोह में सजा उल्लास और उमंग का रंग, चुनी गईं तीन तीज क्वीन
देहरादून 16 अगस्त ।
जैन मिलन देहरादून एवं जैन मिलन महिला राजुल के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज, देहरादून में भव्य तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व का उत्साह एक साथ देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरांगना प्रभा जैन, दीप प्रज्ज्वलनकर्ता वीरांगना प्रियंका जैन, अति विशिष्ट अतिथि वीरांगना सीमा जैन (नेशनल बुक हाउस), वीरांगना अंकिता जैन, वीरांगना साक्षी जैन (कांवली रोड) तथा सुहाग पिटारी प्रदाता वीरांगना सीमा जैन (DDMC) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।
जैन मिलन के मंत्री वीर पंकज जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस तथा तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वीर पंकज जैन, महिला जैन मिलन राजुल की संयोजिका वीरांगना बबिता जैन एवं वीरांगना शेफाली जैन ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में वीरांगना साक्षी जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। तरंग डांस एकेडमी के कलाकारों ने देशभक्ति एवं सावन आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वीरांगना प्रियंका जैन एवं वीरांगना आरचि जैन ने भी नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस दौरान तंबोला, सरप्राइज गेम्स सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।
तीज मिलन समारोह में तीन वर्गों में तीज क्वीन तथा दो वर्गों में तीज किंग का चयन किया गया। तीज किंग के रूप में वीर विनय कुमार जैन एडवोकेट एवं वीर महेंद्र कुमार जैन चुने गए। वहीं तीज क्वीन का खिताब वीरांगना आरचि जैन, वीरांगना अंजलि जैन एवं वीरांगना प्रीति जैन ने जीता। समय पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों में से दो का लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन कर समयबद्धता पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल एवं सुंदर आयोजन के लिए वीरांगना बबिता जैन एवं वीरांगना शेफाली जैन को सम्मानित किया गया। वीर दीपक जैन एवं वीरांगना सीमा जैन की ओर से सभी महिलाओं को सुहाग पिटारी भेंट की गई। समारोह के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।