होटल एलिसियन में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

देहरादून 16 अगस्त । खुशियों की उड़ान ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र नगर स्थित होटल एलिसियन बॉल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सीमा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें किरण सिंह, स्वाति, सुमन, सिब्बी सहित करीब 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अनीता को तीज क्वीन चुना गया, जबकि प्रियांका को सर्वश्रेष्ठ डांसर का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, गाने की प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए बबीता सहोत्रा को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज के गीतों और नृत्य का आनंद लिया। आयोजन ने महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान किया।
