राज्यपाल गुरमीत सिंह से नई दिल्ली में एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय सुरक्षा और बदलते सामरिक परिदृश्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
देहरादून/नई दिल्ली,12 अगस्त। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच वर्तमान राष्ट्रीय एवं सामरिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं तथा तेजी से बदलते वैश्विक एवं सामरिक सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों ने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने तथा राष्ट्रीय हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा किए जाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल गुरमीत सिंह का स्वयं लंबा सैन्य अनुभव रहा है। ऐसे में एयर मार्शल तेजिंदर सिंह के साथ हुई यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक विषयों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।