उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल गुरमीत सिंह से नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल अजय कोचर की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 12 अगस्त। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान बदलते सुरक्षा परिदृश्य, समुद्री सुरक्षा और भारत के समुद्री हितों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष रूप से सार्थक एवं विचारपूर्ण चर्चा हुई। दोनों ने वर्तमान वैश्विक एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों में भारत की सामरिक और समुद्री सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किए जाने से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह स्वयं भारतीय सेना में लंबे समय तक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। ऐसे में नौसेना के वाइस चीफ के साथ हुई यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक मामलों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button