उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

राज्यपाल से विधायक विनोद कंडारी और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन देहरादून, 01 अगस्त 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कंडारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
वहीं, राज्यपाल से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने भी शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रो. महाजन को विश्वविद्यालय के कुलपति पद की नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button