उत्तराखण्डशोक

एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक श्री मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन देहरादून पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनोज मनराल की सेवाओं को स्मरण करते हुए उनके निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Related Articles

Back to top button