उत्तराखण्डविशेष समाचार
मुख्यमंत्री धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का लिया आशीर्वाद

हरिद्वार,21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उत्तराखंड प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और राज्य के विकास एवं लोकमंगल के लिए प्रेरणा देता है।
