उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 17 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शुक्रवार को लोक भवन में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी एवं प्राधिकरण के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, शिक्षा के प्रसार, संस्थागत सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी।
राज्यपाल ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक समावेशन और सशक्तीकरण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देते हुए समाज के सभी वर्गों तक शिक्षा के अवसरों को और अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार जैन, डॉ. सय्यद अली हमीद, प्रो. प्रेमा तेंजिन, प्रो. गुरमीत सिंह, डॉ. अल्बा मंड्रेले, श्री चन्द्रशेखर भट्ट, श्री राजेन्द्र बिष्ट तथा विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button