उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक अरविंद पाण्डेय और किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

देहरादून, 09 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पाण्डेय तथा टिहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button