एक्सिडेंटउत्तराखण्ड

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल

टिहरी,30 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर मंगलवार रात लगभग 9:05 बजे मूल्यागांव के समीप कर्णप्रयाग जा रही बस संख्या UK11PA0316 और मोटरसाइकिल संख्या UK12G-1916 के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को राजकीय वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
फिलहाल मृतक एवं घायल दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button