उत्तराखण्डराजनीति

12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: चिन्यालीसौड़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी 18 जून । प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल नेतृत्व एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड चिन्यालीसौड़ में “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” विषय पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद Mala Rajya Laxmi Shah उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है।
सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र निर्माण, विकास यात्रा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विनोद सुयाल, रामसुंदर नौटियाल, भाजपा महामंत्री परशुराम जगूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनी कोटवाल एवं डॉ. शैलेंद्र कोहली, पूर्व फार्मासिस्ट लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व डीएचओ श्रीलाल पंचोला, पूर्व इंजीनियर विनोद डोभाल, पूर्व प्रधानाचार्य पुलाम सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सम्मानित प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button