उत्तराखण्डअपराध

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार

नैनीताल 12 जून । स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 6 युवतियंो को भी रेस्क्यू कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के मुखानी-तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एएचटीयू व पुलिस ने बताये गये स्थान नैनीताल रोड पर स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (निकट तिकोनिया, हल्द्वानी) में छापेमारी कर दी गयी। जहंा संयुक्त टीम को परिसर के अंदर अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। संयुक्त टीम ने वहंा से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कुछ अश्लील सामग्री बरामद की है। साथ ही 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि मौके से स्पा मालिक फरार होने मे कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम चिरखून, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली (हाल निवासीकृ बद्रीश कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून), कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता (उम्र 26 वर्ष), निवासी 5/174, महावीर गंज प्प्, कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद, उ.प्र. (हाल निवासीकृ 207, द्वितीय तल, थाना वसुंधरा, गाजियाबाद, उ.प्र. (ग्राहक), पूनम पत्नी बल्लू (उम्र 42 वर्ष), निवासी म.नं. 3634, गली लल्लू मिस्टर, कटरा करी गारन, सारय, खलील कुचा, चांदनी चैक, उत्तर दिल्ली (हाल निवासी निकट शिवा बेकरी, दमुआढूंगा, कोतवाली काठगोदाम, जिला नैनीताल)(मैनेजर), व अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी राजेन्द्र नगर, वार्ड नं. 4, राजपुरा, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल (वॉचर/लुकआउट) जबकि फरार आरोपी का नाम राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी सरस्वती कॉटेज, भटृ कॉलोनी, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल (स्पा संचालक) बताये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button