उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल गुरमीत सिंह को सौंपा गया गणना फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता

नैनीताल, 08 जून 2026। उत्तराखण्ड में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को लोक भवन, नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह को गणना फॉर्म सौंपा गया।
इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय तथा उप जिलाधिकारी नवाज़िश खालिक उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए गणना फॉर्म भरने एवं जमा करने का अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।


