उत्तराखण्डसंस्कृति
राज्यपाल ने भगवती देवी सकलानी के निधन पर जताया शोक
नैनीताल, 07 जून 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने “वृक्ष मानव” के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वेश्वर दत्त सकलानी की धर्मपत्नी तथा लोक भवन में कार्यरत प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष स्वरूप सकलानी की माताजी श्रीमती भगवती देवी सकलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
लोक भवन, नैनीताल से जारी शोक संदेश में राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं तथा ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राज्यपाल ने श्रीमती भगवती देवी सकलानी के निधन को समाज एवं परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



