उत्तराखण्डहेल्थ

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 29 यूनिट रक्त एकत्रित

देहरादून 07 जून 2026 । दिव्य योग एवं मेडिकल फाउंडेशन तथा श्री महाकाल सेवा समिति के सहयोग से द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों ने भारी गर्मी के दौरान भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में 29 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों में नीरज चौधरी जी, आदित्य जी, हर्ष जी, मनोज जी, विनोद जी, फेमिना टीम, संजय जी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के ऐसे कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दिव्य योग एवं मेडिकल फाउंडेशन एवं श्री महाकाल सेवा समिति ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

रक्तदान – महादान, जीवन बचाने का सबसे सरल माध्यम।

Related Articles

Back to top button