उत्तराखण्डपर्यावरण

हिमालयन हेरिटेज सोसायटी ने चलाया पौधारोपण अभियान

देहरादून: हिमालयन हेरिटेज सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिंग रोड एवं बद्रीश कॉलोनी में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
सोसायटी के सचिव रजनीश कौंसवाल ने कहा की सोसायटी के द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण, जनजागरूकता अभियान के माध्यम से काम किया जा रहा है। हम आज पेड़ बचाएँगे तो आने वाले कल में हमारी साँसे बची रहेंगी। वैश्विक उष्णता कम होगी। हरियाली और खुशहाली का आगमन होगा।
पार्षद कमली भट्ट ने कहा की पेड़ बहुत जरूरी हैं। यह पर्यावरण का संतुलन बनायें रखते हैं। इस अवसर पर हमें पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य, विपिन दिवाकर नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button