महाराष्ट्र सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त होने पर पराग जैन ननोटिया का अभिनंदन

जलालाबाद (शामली) 04 जून । जलालाबाद श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति ने महाराष्ट्र शासन में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री पराग जैन ननोटिया को प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद से पदोन्नत कर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज के गौरव, सरल, सौम्य एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी श्री पराग जैन ननोटिया (आईएएस, महाराष्ट्र कैडर), आदरणीय श्री सुभाष चंद्र जैन के सुपुत्र हैं। उनकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, लगन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का परिणाम है। उन्होंने अपने कार्यों एवं व्यवहार से न केवल जैन समाज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
समिति ने बताया कि पराग जैन का परिवार सदैव धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। हाल ही में परिवार द्वारा अतिशय क्षेत्र श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जलालाबाद की मूल वेदी में स्वर्ण कार्य कराकर धर्म प्रभावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। परिवार के पूज्य बाबा स्वर्गीय श्री चंद्रसेन जैन ननोटिया ननौता टाउन एरिया के चेयरमैन रहने के साथ-साथ श्री जैन मंदिर, जलालाबाद के अध्यक्ष पद को भी लंबे समय तक सुशोभित करते रहे। वहीं श्री सुभाष चंद्र जैन आज भी मंदिर एवं धार्मिक गतिविधियों की सेवा में पूर्ण समर्पण भाव से जुड़े हुए हैं।
प्रबंध समिति ने श्री पराग जैन ननोटिया एवं उनके परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। समिति ने कहा कि उनकी सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी उपलब्धियां पूरे समाज का गौरव हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन, राकेश जैन, मंत्री सुशील जैन, तरुण जैन, सतेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन, उमेश जैन, ऋषभ जैन सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इसकी जानकारी समिति के मंत्री सुशील जैन ने दी।


