राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 2 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में संचालित विकास परियोजनाओं, निवेश, पर्यटन, चारधाम यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और विकासात्मक अनुभवों के आदान-प्रदान को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।



