उत्तराखण्डराष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन नैनीताल, 28 मई 2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रसेवा में उसके अद्वितीय योगदान तथा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता में असम रेजिमेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है तथा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हितों के संरक्षण एवं सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button