उत्तराखण्डजनसुनवाई

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा,27 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर भी गंभीरता दिखाई तथा कृषि कार्यों के लिए समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button