उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

देहरादून, 26 मई 2026। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, उत्तराखंड के सदस्य एवं दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोंन के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारी वर्ग एवं स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापारियों ने जिलाधिकारी से जनहित एवं व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने भी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संरक्षक रवि मल्होत्रा, संरक्षक तेजप्रकाश तलवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज डिढ़ान, संयोजक दीपू नागपाल, संयोजक पुनीत सेहगल, संयोजक केवल कुमार, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा सचिव शिवम् चौहान, जिला अध्यक्ष विनोद कक्कड़, महानगर अध्यक्ष हेम रस्तोगी, युवा अध्यक्ष गुरनेंन सिंह, महामंत्री गौरव वर्मा, युवा महामंत्री अतुल रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button