उत्तराखण्डविशेष समाचार

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिवंगतों के परिजनों से मिल जताई संवेदना

खटीमा, 26 मई 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने पंजाबी कॉलोनी में स्वर्गीय विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड स्थित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा राजेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button