उत्तराखण्डजनसुनवाई

अकरम की संदिग्ध मौत मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट होंगे जांच अधिकारी

देहरादून 21 मई । जनपद में 29 अप्रैल 2026 को अकरम निवासी ग्राम थाना भवन, उत्तर प्रदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह को मामले का जांच अधिकारी नामित करते हुए यथाशीघ्र जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट देहरादून ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उक्त घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास किसी प्रकार का मौखिक अथवा अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध है या कोई व्यक्ति अपना बयान दर्ज कराना चाहता है, तो वह आगामी एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्यदिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

प्रशासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आमजन से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button