उत्तराखण्डधर्म-कर्म

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को समर्पित निकली भव्य कलश यात्रा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भागवत कथा प्रारंभ

देहरादून,17 मई 2026। परम पूज्य Mahant Ravindra Puri महाराज के पावन सानिध्य में सेवा दल द्वारा पुरुषोत्तम मास एवं “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत 51 बेटियों के सामूहिक विवाह हेतु श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पवित्र श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से पधारे कथा व्यास Vineet Vatsal Dabral अपने श्रीमुख से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा के शुभारंभ से पूर्व आज मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” को समर्पित रही।

Digambar Dinesh Puri ने बताया कि दोपहर में मातृशक्ति श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में एकत्रित हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद व्यास पीठ का पूजन किया गया। इसके पश्चात महिलाओं ने सुंदर सजे कलश सिर पर धारण किए और “लड्डू गोपाल जी की जय” तथा “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों एवं भजनों के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई।

यात्रा श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर श्री झंडा साहिब, मालियन मोहल्ला एवं आढ़त बाजार होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण एवं जलपान कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

कथा व्यास विनीत वत्सल डबराल जी ने कथा महात्म्य सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कलयुग का प्रत्यक्ष ग्रंथ है, जिसके श्रवण और दर्शन मात्र से भक्त प्रभु की कृपा प्राप्त कर मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री Ashok Verma ने किया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, पुनीता गैरोला, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, शैलेंद्र सिंघल, सोहनलाल गर्ग, कपिल गुप्ता, मेघा गर्ग, सरिता गुप्ता, संजय कुमार गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button