हिन्दी साहित्य समिति का सारस्वत समारोह 20 को, आईपीएस अमित श्रीवास्तव होंगे मुख्य अतिथि
देहरादून 17 सितम्बर । हिन्दी साहित्य समिति, देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में सारस्वत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 20 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे हिन्दी भवन में होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री अमित श्रीवास्तव, आई.पी.एस. होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री असीम शुक्ल, देहरादून एवं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की पूर्व कुलपति डॉ. सुधारानी पाण्डेय उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.ए.वी. (पीजी) कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राम विनय सिंह करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आई.आई.पी. के हिन्दी अधिकारी श्री सोमेश्वर पाण्डे का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर श्री शादाब मशहदी, देहरादून करेंगे।
आयोजन समिति के डॉ.राकेश बलूनी,श्री हेमवती नन्दन कुकरेती एवं श्री सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत भोजन की व्यवस्था है।
