उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

बालाजी सेवा समिति कराएगी 8 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह, 17 मई को होगा कन्यादान महोत्सव

देहरादून 16 मई । सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था श्री श्री बालाजी सेवा समिति के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष अखलेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से समिति के सानिध्य में 600 से अधिक दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इसी क्रम में 17 मई 2026, रविवार को अतुल्यम रिसॉर्ट में 8 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं कन्यादान महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बारात का आगमन दोपहर 3:00 बजे होगा, जबकि वरमाला कार्यक्रम शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 6:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में एवं फेरे संपन्न होंगे।
उन्होंने बताया कि रात्रि 7:30 बजे प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नवदंपत्तियों को जरूरत का सामान, उपहार एवं स्त्रीधन प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी।
समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता एवं नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button