आईआईटी रुड़की में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
रुड़की 14 मई। भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से आईआईटी रुड़की में स्थापित बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में डब्लूआरडीएम विभाग में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित हुआ
बीते बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में स्थापित बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स के उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में डब्लूआरडीएम विभाग में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की मुख्य अतिथि रहे। श्री संजय पंत, उप महानिदेशक (मानकीकरण), बीआईएस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा श्री दीपक अग्रवाल, वैज्ञानिक-एफ एवं प्रमुख (एससीएमडी), बीआईएस मुख्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री हेमंत बी. अडे, निदेशक, बीआईएस देहरादून एवं श्री डीएमएस श्रीनिवास, संयुक्त निदेशक, बीआईएस मुख्यालय भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रो. दीपक खरे, प्रोफेसर, डब्लूआरडीएम विभाग, आईआईटी रुड़की के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर वर्ष 2025-26 हेतु चयनित मेंटर्स एवं टीम लीडर्स को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। मेंटर्स में प्रो. सोनल के. थेंगाने, प्रो. बिभूति रंजन भट्टाचार्य, प्रो. अशुतोष शर्मा एवं प्रो. रितेश कुमार शामिल रहे।
सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय टीम लीडर के रूप में अभिषेक राज गुप्ता (पीएचडी शोधार्थी) को सम्मानित किया गया, जबकि विभागवार टीम लीडर्स में चुनेंद्र कुमार सिंह चौधरी, नंदिनी मेडिरट्टा, गोपेश्वर साहू एवं सुश्री आशीमा शर्मा शामिल रहे।
इस दौरान शोध कार्यों में मानकों के उपयोग के मूल्यांकन हेतु एक रिसर्च वर्क इवैल्यूएशन कमेटी का गठन किया गया, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल थीसिस में मानकों के उपयोग का आकलन करती है। इस मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बीआईएस स्टूडेंट्स चैप्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

