उत्तराखण्डधर्म-कर्मराष्ट्रीय

माँ कामाख्या के चरणों में मुख्यमंत्री धामी ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

गुवाहाटी/देहरादून 12 मई। कामाख्या देवी मंदिर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कामाख्या की कृपा से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

Related Articles

Back to top button