पद्मश्री कुमार सानू का देहरादून में होगा भव्य सम्मान, “एक शाम सुरों के नाम” में गूंजेंगे सदाबहार नगमे

देहरादून, 8 मई 2026। श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आगामी 10 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से सिल्वर जुबली कन्वेंशन हॉल, ग्राफिक एरा, देहरादून में लोकप्रिय एवं विश्वविख्यात पार्श्व गायक Kumar Sanu का भव्य सम्मान समारोह एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्हें संस्था की ओर से प्रतिष्ठित “श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम ने बताया कि श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप विगत कई वर्षों से संगीत एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित भी करता आ रहा है। संस्था द्वारा पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सुप्रसिद्ध गीतकार Sameer Anjaan, गीतकार Santosh Anand तथा महान गीतकार Shailendra के सम्मान में संगीतमय आयोजन शामिल रहे हैं।
संस्था के महासचिव संजीव वर्मा ने बताया कि अब तक संस्था द्वारा Basanti Bisht, Narendra Singh Negi, निशित गंगानी, हिमांशु दरमोड़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को “श्रृंखला श्री सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम में 1991 से 1995 तक लगातार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले तथा वर्ष 2009 में पद्मश्री से सम्मानित Kumar Sanu अपने लोकप्रिय गीतों की यादों के साथ संगीत प्रेमियों के बीच उपस्थित रहेंगे। “तुझे देखा तो ये जाना सनम”, “दिल है कि मानता नहीं”, “जब कोई बात बिगड़ जाए”, “साँसों की जरूरत है जैसे” और “जाती हूँ मैं” जैसे सदाबहार गीतों से उन्होंने हिंदी फिल्म संगीत में अमिट पहचान बनाई है।
“एक शाम सुरों के नाम” कार्यक्रम में उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रमेश मिश्रा एवं उनकी टीम सरगम स्टार ग्रुप, दिल्ली की मधुर धुनों पर प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार Kumar Sanu के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों के लिए विशेष संगीतमय प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के आने की संभावना है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों द्वारा Kumar Sanu को “श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न” सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही मुंबई की वरिष्ठ पत्रकार रेखा खान एवं शिक्षाविद् डॉ. इंद्रजीत सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कमल घनशाला, हरिओम चौधरी, कैप्टन गुंजन गुप्ता, अनिल बख्शी सहित कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम, उपाध्यक्ष मनीषा आले, अमित रावत, महासचिव संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, बिट्टू कोचर, सुनीता क्षेत्री, दीपक महावर, दीपक सिंघल, संदीप अग्रवाल, ज्योति झा, सरोज पोखरियाल, प्रीति रावत, संध्या जोशी, विदिशा अग्रवाल, प्राची एवं नंदिनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


