उत्तराखण्डराज्य

राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून,06 मई 2026। गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से बुधवार को लोक भवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा नवाचार से जुड़े प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा देने और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी पहल करने पर बल दिया।
कुलपति प्रो. डंगवाल ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
यह मुलाकात विश्वविद्यालय के समग्र विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही

Related Articles

Back to top button