उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

देहरादून, 22 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी ब्रह्मकुमारी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द की भावना को और मजबूत करता है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और सुरक्षा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर बी.के. मीना दीदी, कुमारी स्वाति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button