मसूरी के बार्लोगंज में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी बोले—जनहित सर्वोपरि

मसूरी,26 अप्रैल
। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में विधायक निधि से लगभग 11 लाख रुपये की लागत से किए गए सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘जनता की सरकार, जनता के द्वार’ की भावना के साथ कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्मसभा के बेसमेंट हाल के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गोरी थपलियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ललित जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



